'बवंडर नहीं खड़ा किया, ब्लंडर किया', वोट चोरी के आरोप पर BJP का राहुल-विपक्ष पर पलटवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद ने कहा कि 'अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का कोई रिकॉर्ड है तो वह राहुल गांधी हैं। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी में राहुल के नेतृत्व पर सवाल उठते हैं। जब वह चुनाव हारते हैं तो वह ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और वोटरों को दोष देते हैं। विपक्ष के लोगों ने मंगलवार को कहा कि राहुल ने बवंडर खड़ा कर दिया लेकिन उन्होंने बवंडर नहीं बल्कि ब्लंडर किया।'

Anurag Thakur: वोट चोरी के कथित आरोपों पर सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों तरफ से जुबानी हमले तेज हो गए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद ने कहा कि 'अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का कोई रिकॉर्ड है तो वह राहुल गांधी हैं। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी में राहुल के नेतृत्व पर सवाल उठते हैं। जब राहुल चुनाव हारते हैं तो वह ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और वोटरों को दोष देते हैं।' ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने मंगलवार को कहा कि 'राहुल ने बवंडर खड़ा कर दिया लेकिन उन्होंने बवंडर नहीं बल्कि ब्लंडर किया।'

anurag thakur

राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया है वोट चोरी का आरोप। तस्वीर-PTI

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के मीडिया सेल के प्रभारी अमित मालवीय के एक X पोस्ट का जिक्र करते हुए दावा किया कि सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में तभी शामिल हो गया था जब वह भारतीय नागरिक नहीं थीं। ठाकुर ने दावा किया कि सोनिया का नाम 1980 में मतदाता सूची में शामिल हो गया था।

End of Feed