देश

Rahul Gandhi:'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' दौरान राहुल गांधी की कार की विंडस्क्रीन तोड़े जाने की खबर, कांग्रेस ने किया खंडन

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 31, 2024, 03:11 PM IST

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन का कहना है कि बिहार में पथराव से राहुल गांधी की कार की विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों बिहार दौरे पर है।

Image

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' दौरान राहुल गांधी की कार की विंडस्क्रीन तोड़े जाने की खबर

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को दावा किया कि बिहार-बंगाल सीमा के पास संदिग्ध पथराव में राहुल गांधी की कार का शीशा टूट गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों बिहार दौरे पर है, उन्होंने कहा, 'बंगाल बिहार सीमा के पास राहुल गांधी की कार का पिछला शीशा टूट गया उनका कहना है कि 'हो सकता है किसी ने पत्थर मारा हो।'

वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र ने राहुल गांधी की कार पर पथराव की घटना से इंकार किया है और कहा- 'राहुल जी से मिलने अपार जनसमूह आया हुआ था, एक महिला उनसे मिलने के लिये जब एकदम से आगे आ गयीं, तब कार को अचानक रोकना पड़ा,सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गई, राहुल जी न्याय की लड़ाई मुस्तैदी से लड़ रहे हैं और यह देश ना सर्फ उनके साथ खड़ा है बल्कि उनको सुरक्षित भी रखे रहेगा'

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को कटिहार पहुंची,उन्होंने बुधवार सुबह बिहार जिले में रोड शो किया कांग्रेस की यात्रा उस समय चल रही थी जब पार्टी अपने पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौटने का घटनाक्रम सामने आया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article