देश

Nyay Yatra: यूपी में फिर बदला राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट, अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का फोकस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2024, 01:04 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra route Change in UP: भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली से चलकर 21 को कानपुर में स्थगित हो जाएगी। इसके बाद 22 और 23 को यात्रा ब्रेक लेगी। फिर 24 को मुरादाबाद से संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

Image

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का यूपी में बदला रूट

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra route Change: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शाम को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। हालांकि, कांग्रेस की यात्रा के यूपी में प्रवेश से पहले एक बार फिर से इसके रूट में बदलाव किया गया है। अब यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, संभल होते हुए बुलंदशहर, अलीगढ़ होकर भी गुजरेगी।

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जो कानपुर से झांसी होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी, उसमे थोड़ा परिवर्तन कर दिया गया है। अब चंदौली से चलकर 21 को कानपुर में स्थगित हो जाएगी। इसके बाद 22 और 23 को यात्रा ब्रेक लेगी। फिर 24 को मुरादाबाद से संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

बदला राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट

इससे पहले कांग्रेस ने यूपी में यात्रा का रूट बदल कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बजाय लखनऊ के बाद कानपुर, जालौन, झांसी के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश की तैयारी की थी। लेकिन अब यूपी में यात्रा का रूट फिर बदल गया है। अब राहुल की यात्रा कानपुर आ कर रुक जाएगी और फिर दो दिनों के ब्रेक के बाद मुरादाबाद से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा चंदौली के नौबतपुर से पदयात्रा करते हुए यात्रा पड़ाव बाजार में रात्रि विश्राम करेगी। इसके लिए अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के पास मिलिट्री ग्राउंड में टेंट लगाया गया है।

स्वामी प्रसाद मौर्या भी हो सकते हैं न्याय यात्रा में शामिल

वहीं, हाल ही में सपा के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य भी इस यात्रा में शामिल की संभावना है। सपा से नाराजगी के बावजूद स्वामी के राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होने की खबर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सपा विधायक पल्लवी पटेल 17 फरवरी को वाराणसी और 18 को प्रयागराज में राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में मौजूद रहेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें