देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर से निकलकर नागालैंड पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानिए आगे का कार्यक्रम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 15, 2024, 11:10 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। राहुल गांधी और उनकी टीम का खुजामा में लोगों ने स्वागत किया।

Image

नागालैंड में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए लोग

Photo : Twitter

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब नागालैंड पहुंच गई है। 14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार शाम को नागालैंड पहुंच गई। यहां राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग रात्रि विश्राम करेंगे।

नागालैंड के खुजामा गांव पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ मणिपुर की सीमा से लगे कोहिमा जिले के खुजामा गांव पहुंचे। राहुल गांधी और उनकी टीम का खुजामा में लोगों ने स्वागत किया। वह रात्रि विश्राम गांव में ही करेंगे। अन्य जिलों में जाने से पहले वह हाई स्कूल जंक्शन में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मंगलवार को राहुल गांधी विश्वेमा गांव से नगालैंड में अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे और कोहिमा पहुंचने पर वह द्वितीय विश्व युद्ध के कब्रिस्तान में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

नागालैंड में राहुल गांधी का कार्यक्रम

कांग्रेस की नगालैंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ख्रीदी थेनुओ ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी नगा होहो सहित नगा आदिवासी संगठनों, नागरिक संस्थाओं और चर्च निकायों के साथ उनके मुद्दों और समस्याओं पर बंद कमरे में बैठकें करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी नीत यात्रा 18 जनवरी को असम में प्रवेश करेगी और इससे पहले नगालैंड के पांच जिलों कोहिमा, त्सेमिन्यु, वोखा, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग से गुजरेगी।

100 लोकसभा सीटों को करेगी कवर

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कुल 6,713 किलोमीटर की दूरी बस और पैदल तय की जाएगी और इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article