IDBI बैंक कर्मियों को मिला राहुल गांधी का साथ, बैंक की बहुलांश हिस्सेदारी बेचने के फैसले का किया विरोध

कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार को कहा कि देश के उद्योगों को खड़ा करने के लिए कांग्रेस के समय में IDBI बना था। X पर अपने पोस्ट में आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि पीएम मोदी के समय में पहले बोली देखी गई, फिर दाम तय हुआ। कांग्रेस की सरकार में बैंक बनते थे लेकिन मोदी के समय में वे बिकते हैं।

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने बैंक में बहुलांश हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को बेचने के फैसले का विरोध किया है। कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार को कहा कि देश के उद्योगों को खड़ा करने के लिए कांग्रेस के समय में IDBI बना था। X पर अपने पोस्ट में आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि पीएम मोदी के समय में पहले बोली देखी गई, फिर दाम तय हुआ। कांग्रेस की सरकार में बैंक बनते थे लेकिन मोदी के समय में वे बिकते हैं। राहुल ने कहा कि वह IDBI बैंक के कर्मचारियों के साथ खड़े हैं।

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

'सौदे में बैंक की संपत्तियों का कम मूल्यांकन हो सकता है'

इससे पहले मंच के संयोजक देवीदास तुलजापुरकर ने बृहस्पतिवार को यहां आईडीबीआई के निजीकरण पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि मौजूदा फैसला ऐसे समय में लिया जा रहा है, जब बाजार में उतार-चढ़ाव है। ऐसे में सावधानी, पारदर्शी मूल्यांकन और व्यापक सार्वजनिक चर्चा जरूरी है। उन्होंने आशंका जताई कि इस सौदे में बैंक की संपत्तियों, संस्थागत क्षमताओं, ग्राहक संबंधों, भविष्य की कमाई और रणनीतिक महत्व का कम मूल्यांकन हो सकता है।

End of Feed