पैंगोंग झील के किनारे राहुल ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, चीन मुद्दे पर फिर मोदी सरकार पर किया हमला

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 20, 2023, 09:59 AM IST

Rahul Gandhi on China Issue: राहुल गांधी ने कहा, पीएम का कहना है कि एक इंच जमीन नहीं छीनी गई है, लेकिन यह सच नहीं है। यहां पर आप किसी से भी पूछ सकते हैं। लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है।

Rahul Gandhi on China Issue: लद्दाख दौरे पर गए राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर चीन के मुद्दे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, यह चिंता की बात है कि चीन ने हमारी जमीन छीन ली है। यहां के लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है।

Rahul Gandhi pays tribute to Rajiv Gandhi

राहुल गांधी ने पैंगोंग झील के किनारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, पीएम का कहना है कि एक इंच जमीन नहीं छीनी गई है, लेकिन यह सच नहीं है। यहां पर आप किसी से भी पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा, लद्दाख के लोगों की बहुत सी शिकायते हैं। वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है, वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं। यहां बेरोजगारी और महंगाई की समस्या है। उन्होंने कहा, लद्दाख के लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए।

End of Feed