'BJP-RSS को धर्म की समझ नहीं', राहुल गांधी ने बताया असभ्य, लालची और जातिवादी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बीजेपी और RSS पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों संगठन असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी हैं तथा उन्हें भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की कोई समझ नहीं है।

Rahul Gandhi on BJP-RSS: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को लेकर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए दोनों संगठनों की तीखी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और RSS को भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।

rahul gandhi (34)

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना। PTI

राहुल गांधी ने क्या लिखा?

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जितना अधिक मैं भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को समझने की कोशिश कर रहा हूं, उतना ही यह स्पष्ट होता जा रहा है।” इसके बाद उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्हें असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी बताया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन संगठनों को भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है।

End of Feed