देश

आम लोगों के साथ प्लेन की अगली सीट पर राहुल-प्रियंका, सजा को आज चुनौती देंगे कांग्रेस नेता

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 3, 2023, 04:00 PM IST

Rahul Gandhi News : समझा जाता है कि राहुल कोर्ट से अपनी सजा खत्म करने की मांग करेंगे। कांग्रेस नेता की अपील पर कोर्ट में आज ही सुनवाई हो सकती है। सूरत के लिए राहुल के रवाना होने से पहले उनकी मां सोनिया गांधी उनके आवास पहुंचीं और उनसे मुलाकात कीं। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कोर्ट में राहुल की पेशी के दौरान कांग्रेस के नेता एवं मुख्यमंत्री उनके साथ एकजुटता जाहिर करेंगे और उनके साथ रहेंगे।

Rahul Gandhi : मानहानि मामले में सूरत के सेशंस कोर्ट से मिली दो साल की सजा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को चुनौती देंगे। वह सूरत के जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने पेश होंगे। मानहानि के इस केस में उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट से दो साल की सजा हुई है। सूरत जाने के लिए वह दिल्ली में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक प्लेन में सवार हुए। खास बात यह है कि यह कोई प्राइवेट जेट नहीं बल्कि एक यात्री विमान था जिसमें उनके साथ आम लोग सवार थे। कांग्रेस के दोनों नेता प्लेन के अगली सीटों पर बैठे नजर आए। राहुल सफेद टी-शर्ट और प्रियंका गांधी काले लिबास में नजर आईं।

2019 में मोदी सरनेम को लेकर दिया था बयान

बता दें कि 2019 के मानहानि मामले में राहुल को सजा हुई है। कर्नाटक में चुनाव-प्रचार के दौरान उन्होंने मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उनके इस बयान के खिलाफ भाजपा विधायक एवं तत्कालीन मंत्री पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दर्ज किया। मजिस्ट्रेट कोर्ट से दो साल की सजा होने पर राहुल गांधी अयोग्य हो गए और उनकी संसद की सदस्यता चली गई।

दिल्ली में राहुल से मिलीं सोनिया

समझा जाता है कि राहुल कोर्ट से अपनी सजा खत्म करने की मांग करेंगे। कांग्रेस नेता की अपील पर कोर्ट में आज ही सुनवाई हो सकती है। सूरत के लिए राहुल के रवाना होने से पहले उनकी मां सोनिया गांधी उनके आवास पहुंचीं और उनसे मुलाकात कीं। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कोर्ट में राहुल की पेशी के दौरान कांग्रेस के नेता एवं मुख्यमंत्री उनके साथ एकजुटता जाहिर करेंगे और उनके साथ रहेंगे। कोर्ट में पेशी के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल राहुल के साथ नजर आ सकते हैं।

न्यायपालिका पर दबाव बना रही कांग्रेस-BJP

सूरत में राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। शहर में कई जगह राहुल के समर्थन में पोस्टर एवं होर्डिंग्स नजर आए। कांग्रेस की इस एकजुटता पर भाजपा नेता एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि इसके जरिए कांग्रेस न्यायपालिका पर दबाव बना रही है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article