पूर्णिया में राहुल गांधी ने किसानों का लुभाया, बोले-हमारी सरकार ने माफ किया 72,000 करोड़, आगे भी लेंगे ऐसे फैसले

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 01:15 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसलों का वाजिब हक मिलेगा। हमने किसानों के लिए काम किया है और सत्ता में आने पर आगे भी उनके हित के लिए काम करते रहेंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra : 'भारत जोड़ न्याय यात्रा' पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को पूर्णिया में किसानों को संबोधित किया। बिहार के इस जिले में कांग्रेस सांसद ने कहा कि केंद्र की उनकी सरकार ने किसानों का 72,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। सरकार में रहने पर उनकी सरकारों ने किसानों के हित में फैसले लिए। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसलों का वाजिब हक मिलेगा। हमने किसानों के लिए काम किया है और सत्ता में आने पर आगे भी उनके हित के लिए काम करते रहेंगे।

Rahul Gandhi

पूर्णिया में किसानों को संबोधित करते राहुल गांधी।

मैं किसानों को भरोसा देने आया हूं-राहुल

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह खोखले शब्द नहीं बोल रहे हैं। केंद्र में जब हमारी सरकार थी तो हमने किसानों का 72,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। हम भूमि अधिग्रहण कानून लेकर आए। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जब हमारी सरकार थी तो हमने किसानों की फसलों का वाजिब दम दिए। हमने किसानों के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह किसानों को भरोसा देने आए हैं।

अररिया में रात्रि प्रवास किया

अपनी यात्रा के पहले दिन सोमवार को गांधी ने बिहार के किशनगंज जिले में प्रवेश करते हुए निकटवर्ती अररिया में रात्रि प्रवास किया। बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के अनुसार, रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा ‘इंडिया’ के अन्य घटक दलों के नेताओं को भी रैली के लिए आमंत्रित किया गया है।

End of Feed