देश

पूर्णिया में राहुल गांधी ने किसानों का लुभाया, बोले-हमारी सरकार ने माफ किया 72,000 करोड़, आगे भी लेंगे ऐसे फैसले

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 01:15 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसलों का वाजिब हक मिलेगा। हमने किसानों के लिए काम किया है और सत्ता में आने पर आगे भी उनके हित के लिए काम करते रहेंगे।

Image

पूर्णिया में किसानों को संबोधित करते राहुल गांधी।

Photo : ANI

Bharat Jodo Nyay Yatra : 'भारत जोड़ न्याय यात्रा' पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को पूर्णिया में किसानों को संबोधित किया। बिहार के इस जिले में कांग्रेस सांसद ने कहा कि केंद्र की उनकी सरकार ने किसानों का 72,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। सरकार में रहने पर उनकी सरकारों ने किसानों के हित में फैसले लिए। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसलों का वाजिब हक मिलेगा। हमने किसानों के लिए काम किया है और सत्ता में आने पर आगे भी उनके हित के लिए काम करते रहेंगे।

मैं किसानों को भरोसा देने आया हूं-राहुल

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह खोखले शब्द नहीं बोल रहे हैं। केंद्र में जब हमारी सरकार थी तो हमने किसानों का 72,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। हम भूमि अधिग्रहण कानून लेकर आए। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जब हमारी सरकार थी तो हमने किसानों की फसलों का वाजिब दम दिए। हमने किसानों के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह किसानों को भरोसा देने आए हैं।

अररिया में रात्रि प्रवास किया

अपनी यात्रा के पहले दिन सोमवार को गांधी ने बिहार के किशनगंज जिले में प्रवेश करते हुए निकटवर्ती अररिया में रात्रि प्रवास किया। बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के अनुसार, रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा ‘इंडिया’ के अन्य घटक दलों के नेताओं को भी रैली के लिए आमंत्रित किया गया है।

आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधा

सोमवार को किशनगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा देश में हिंसा और नफरत फैला रही है। गांधी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग शासन के दौरान विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग आपस लड़ रहे हैं। उन्होंने (आरएसएस और भाजपा) देश में यही माहौल बना दिया है। हम (कांग्रेस) लोगों को एकजुट करने के लिए काम करते हैं... हम ‘नफरत के बाजार’में ‘मोहब्बत की दुकान’खोलना चाहते हैं।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article