'मोदी वोट चोरी करते हैं, शाह उसे अंजाम देते हैं', गोवा में राहुल गांधी का आरोप, बोले- जमीन अरबपतियों को सौंप रही सरकार

यूरी अलेमाओ और गिरीश चोडंकर के नेतृत्व में 22 सितंबर को शुरू हुई 27 दिवसीय ‘गोय रखोन यात्रा’ रविवार को समाप्त हुई। इस अभियान का उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में कांग्रेस की जमीनी मौजूदगी मजबूत करना था। यात्रा के तहत गोवा के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में कांग्रेस की ‘गोय रखोन यात्रा’ में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वोट चोरी,बेरोजगारी और राज्य की जमीन अरबपतियों को सौंपने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया में विपक्षी दलों और उनके समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं, जबकि अपने समर्थकों के वोट बढ़ाए जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

rahul gandhi in goa.

राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को इम्प्लीमेंट करते हैं, अमित शाह उसे ऑपरेशनलाइज करते हैं और नरेंद्र मोदी पूरी प्लानिंग करते हैं।” उन्होंने आरोप लगाते हुए दावा किया कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम में चुनावों के दौरान वोट चोरी हुई है।

End of Feed