Raghav Chadha Security: राघव चड्ढा को गृह मंत्रालय ने दी सुरक्षा, मिलेगी Z कैटेगरी सिक्योरिटी, पंजाब सरकार ने दिया था झटका

Raghav Chadha Security: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के दौरान संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था।

Raghav Chadha: गृह मंत्रालय सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा को गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दी है। उन्हें दिल्ली और पंजाब में z कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी। अर्धसैनिक बल राघव चड्ढा को सुरक्षा देंगे। आज ही पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस ली थी। आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सुरक्षा दी गई है। इससे पहले आज प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर छापेमारी की थी।

राघव चड्ढा की Z+ सिक्योरिटी वापस ली गई

पंजाब पुलिस ने आज राघव चड्ढा को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली। राघव के आम आदमी पार्टी संग बढ़ते मतभेदों के बीच पंजाब सरकार ने कदम उठाया है। AAP सांसद राघव को पंजाब सरकार ने Z+ सिक्योरिटी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को तुरंत मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के दौरान संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था। पार्टी ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी निष्क्रियता पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है। जिस पर पलटवार कर राघव ने कहा था 'ननकाना साहिब कॉरिडोर', 'बठिंडा ट्रेन' से जुड़े मामले जो राज्‍यसभा में उठाए, उससे जुड़ा वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

End of Feed