देश

"33% आरक्षण का स्वागत, लेकिन शर्तों के साथ…" महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव और मायावती ने उठाए सवाल

Women Reservation Bill: अखिलेश यादव और मायावती ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, लेकिन OBC, SC-ST महिलाओं के लिए अलग प्रावधान न होने पर सवाल उठाए।

Image

OBC और SC-ST महिलाओं को लेकर उठाए सवाल (Photo: PTI)

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय रखी है। अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट X पर लिखा:

"महिला आरक्षण के साथ हैं पर उस भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं, जो एक साजिश के तहत की जा रही है। भाजपाई और उनके संगी-साथी देश की सबसे बड़ी आबादी के वर्ग मतलब ‘पिछड़े वर्ग’ की महिलाओं के बारे में चुप्पी साधे बैठे हैं। ये संशोधन के नाम पर जो जल्दबाज़ी दिखा रहे हैं दरअसल उसके पीछे भाजपाइयों की मंशा ये है कि जनगणना न करनी पड़े क्योंकि अगर जनगणना हुई तो जातिवार आंकड़े भी देने पड़ेंगे और जातिवार आरक्षण भी। ये भाजपा का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है, जिसमें जनगणना आधारित परिसीमन को नकार कर पिछड़ों का अधिकार लूटा जा रहा है। आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर इसे लागू करने की छूट पार्टियों को मिलनी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा,

"ये लोकतंत्र के खिलाफ खुफिया लोगों की गुप्त योजना है, जो तब तक स्वीकार्य नहीं जब तक प्रक्रिया में सुधार नहीं।"

वहीं, मायावती ने भी महिला आरक्षण को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

"केंद्र सरकार ने कल से संसद का तीन दिन का विशेष सत्र भी बुलाया है। देश में बहुजन समाज में से खासकर SC-ST व OBC समाज के हित व कल्याण की तरह ही महिला सशक्तिकरण की बातें बहुत की जाती है लेकिन सही नीयत, नीति व मजबूत इच्छा शक्ति के अभाव के कारण इस पर शायद ही कभी ठीक से अमल हो पाया है..."

मायावती ने आगे कहा,

"हमारी पार्टी बसपा देश की सवर्ण समाज की महिलाओं को उनकी आबादी के हिसाब से 50% आरक्षण देने की मांग लगातार करती आ रही है लेकिन जिसे कोई भी पार्टी अपने-अपने स्वार्थ व मजबूरियों के कारण मानने को तैयार नहीं दिखती हैं..."

मायावती 33% महिला आरक्षण के कदम का स्वागत करते हुए कहा,

"ऐसे में देश की संसद लोकसभा में व राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की प्रक्रिया को काफी लंबे इंतजार के बाद ही सही लेकिन अब इसे आगे बढ़ाने की कार्रवाई का हमारी पार्टी स्वागत करती है।" वास्तव में महिला आरक्षण की असली हकदार... SC-ST व OBC समाज की महिलाओं को लेकर यदि इसमें अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जाती है, जो नहीं की गई है तो ये उचित होने के साथ-साथ... ऐतिहासिक भी जरूर होता। लेकिन ऐसा नहीं होने से इन वर्गों की महिलाओं को क्या महिला आरक्षण का पूरा लाभ मिल पाएगा, इसमें काफी संदेह है..."

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article