देश

Raghav Chadha Security: राघव चड्ढा को गृह मंत्रालय ने दी सुरक्षा, मिलेगी Z कैटेगरी सिक्योरिटी, पंजाब सरकार ने दिया था झटका

Raghav Chadha Security: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के दौरान संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था।

Image

राघव चड्ढा को मिली Z कैटेगरी सुरक्षा

Raghav Chadha: गृह मंत्रालय सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा को गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दी है। उन्हें दिल्ली और पंजाब में z कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी। अर्धसैनिक बल राघव चड्ढा को सुरक्षा देंगे। आज ही पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस ली थी। आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सुरक्षा दी गई है। इससे पहले आज प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर छापेमारी की थी।

राघव चड्ढा की Z+ सिक्योरिटी वापस ली गई

पंजाब पुलिस ने आज राघव चड्ढा को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली। राघव के आम आदमी पार्टी संग बढ़ते मतभेदों के बीच पंजाब सरकार ने कदम उठाया है। AAP सांसद राघव को पंजाब सरकार ने Z+ सिक्योरिटी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को तुरंत मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के दौरान संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था। पार्टी ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी निष्क्रियता पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है। जिस पर पलटवार कर राघव ने कहा था 'ननकाना साहिब कॉरिडोर', 'बठिंडा ट्रेन' से जुड़े मामले जो राज्‍यसभा में उठाए, उससे जुड़ा वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (Ashok Mittal) के घर और उनकी यूनिवर्सिटी में छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। खास बात यह है कि हाल ही में उन्हें राघव चड्डा (Raghav Chadha) की जगह राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया गया था। इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भाजपा पंजाब चुनाव की तैयारी में लगी है और इसी वजह से इस तरह की कार्रवाई हो रही है। उन्होंने इसे “टिपिकल मोदी स्टाइल” भी बताया।

हम वो पत्ते नहीं हैं जो टूटकर गिर जाएं- सीएम मान

भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी पार्टी दबाव में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि “हम वो पत्ते नहीं हैं जो टूटकर गिर जाएं, आंधियों को अपनी औकात में रहना चाहिए।” फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर छापेमारी के कारणों का पूरा खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

भगवंत मान का एक्स पर पोस्ट

भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल..

हम भो पत्ते नहीं

जो शाख से टूट कर

गिर जाएंगे

आंधियों को कह दो अपनी औक़ात में रहें

मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी-केजरीवाल

वहीं पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने एक्स पर भगवंत मान के पोस्ट रीपोस्ट करते हुए लिखा: "मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।"

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article