देश

टाइम्स ग्रुप के रेडियो चैनल मिर्ची की खास पहल, चुनाव आयोग की साझेदारी में लॉन्च किया 'चुनाव का पर्व, देश का गर्व'

मिर्ची ने विभिन्न पहलों के जरिए पूरे भारत में मतदान को प्रोत्साहित करना जारी रखा है, जिसमें आरजे लोकतांत्रिक आवाजों को बढ़ाने के लिए सरकारी अधिकारियों और बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ रहे हैं।

Image

रेडियो मिर्ची की पहल

Chunaav Ka Parva, Desh Ka Garv: टाइम्स ग्रुप के रेडियो चैनल मिर्ची (Mirchi) ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के साथ साझेदारी में "चुनाव का पर्व, देश का गर्व!" लॉन्च किया है। यह नागरिक कर्तव्य और चुनावी जिम्मेदारी को बढ़ावा देने की एक पहल है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में मतदाता अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, भागीदारी को प्रोत्साहित करने और हर वोट के महत्व पर जोर देने के लिए मिर्ची के बड़े रेडियो नेटवर्क, मजबूत डिजिटल मौजूदगी और ऑन-ग्राउंड गतिविधियों का इस्तेमाल हुआ है।

कई अभियानों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया

मिर्ची इस तरह के कई अभियानों को पहले भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ा चुका है। कर्नाटक में 'एसाला वोट नामदे #बेरालुटोरसी' (Esala Vote Namde #Beralutorsi) अभियान को भारत के राष्ट्रपति से एक प्रतिष्ठित मीडिया श्रेणी पुरस्कार भी मिला था। अभियान ने ऑन-एयर चर्चाओं और प्रभावशाली ऑन-ग्राउंड गतिविधियों सहित विभिन्न दृष्टिकोणों के जरिए मतदान को एक जीवंत नागरिक गौरव अभिव्यक्ति में बदल दिया था।

मुंबई में मिर्ची वोटिंग सिग्नल अभियान

आम चुनाव 2024 के लिए मिर्ची ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के साथ साझेदारी में मुंबई में 'मिर्ची वोटिंग सिग्नल' (Mirchi Voting Signal) अभियान शुरू किया, जिसमें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास प्रतिष्ठित सेल्फी प्वाइंट पर एक लाइव रेडियो स्टेशन की सुविधा है। इसी तरह दिल्ली में "अपने उम्मीदवार को जानें" (Know Your Candidate) अभियान में मजेदार प्रतियोगिताओं के साथ पहली बार मतदाताओं तक पहुंच बनाई गई। मनोज बाजपेयी और शिल्पा राव जैसी हस्तियों ने विश्वसनीयता बढ़ाते हुए इस अभियान का समर्थन किया। इसकी प्रमुख पहलों में "आरजे सायमा के साथ 100 टके की बात", में युवा मतदान को प्रोत्साहित करना और "आरजे सिड के साथ विशेष रूप से सक्षम मतदाता", में मतदान केंद्रों पर पहुंच और समावेशिता सुनिश्चित करना शामिल है।

उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी अभियान

मिर्ची की कोशिशें उत्तर प्रदेश और पंजाब तक भी पहुंचीं। युवा मतदान जागरूकता को बढ़ाने के लिए आरजे आलोक को लखनऊ के लिए स्वीप (SVEEP) एम्बेसडर नियुक्त किया गया, जिसमें 100 से अधिक प्रभावशाली लोगों की टीम शामिल है। पंजाब में मतदाता जागरूकता गीत "अभी तो वोटिंग शुरू हुई है" ने खासी लोकप्रियता हासिल की है।

पूरे भारत में मतदान को प्रोत्साहित किया

मिर्ची ने विभिन्न पहलों के जरिए पूरे भारत में मतदान को प्रोत्साहित करना जारी रखा है, जिसमें आरजे लोकतांत्रिक आवाजों को बढ़ाने के लिए सरकारी अधिकारियों और बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ रहे हैं। एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड के सीईओ यतीश महर्षि ने कहा कि स्थानीय समुदायों से जुड़ने के लिए रेडियो और डिजिटल प्लेटफार्मों का हमारा रचनात्मक उपयोग मतदाता भागीदारी को बढ़ावा देने में आवश्यक रहा है। हम राष्ट्रीय मुद्दों का समर्थन करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं, और यह मान्यता हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमारी पूरी टीम के समर्पण को धन्यवाद।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी किया जिक्र

इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, आयोग का दृढ़ता से मानना है कि साझेदारी और सहयोग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आवश्यक स्तंभ हैं। यह देखना वाकई खुशी की बात है कि आयोग के अनुरोध पर विभिन्न संस्थान, प्रभावशाली लोग और महत्वपूर्ण पहुंच वाले मशहूर हस्तियां उत्साहपूर्वक और निस्वार्थ काम कर रहे हैं।

मिर्ची, मीडिया और तकनीक का लाभ उठाते हुए लोकतंत्र और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने और नागरिक भागीदारी को प्रेरित करने के लिए समर्पित है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article