Radhika Murder Case: आरोपी पिता दीपक यादव को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जानें क्या है पूरा मामला

Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी पिता दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता दीपक को भोंडसी जेल में रखा जाएगा।

Radhika Yadav Murder Case: नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी पिता दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पिता दीपक को भोंडसी जेल में रखा जाएगा। इससे पहले दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका की हत्या करने का जुर्म कबूल किया था, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने कोर्ट से एक दिन की रिमांड की अनुमति ली। घटनास्थल से गुरुवार को पुलिस ने राधिका के पिता को पकड़ा था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को आरोपी दीपक को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।

Radhika Yadav Murder Case

राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

गुरुग्राम के सेक्टर-57 में हुई थी हत्या

गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में 25 वर्षीय बेटी राधिका यादव की हत्या हुई थी, जिसमें उनके पिता को आरोपी पाया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि बेटी राधिका यादव के टेनिस एकेडमी चलाने से उनके पिता दीपक यादव नाराज थे। कथित तौर पर दीपक ने कई बार टेनिस अकादमी बंद करने के लिए कहा, लेकिन बेटी राधिका यादव नहीं मानी। इस पर पिता ने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। हालांकि, राधिका के कोच रहे अंकित पटेल इस घटना पर कहते हैं कि इस तरह कोई भी किसी को नहीं मार सकता है। ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी स्वीकार नहीं हैं।

End of Feed