पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा का नया कवच, QR कोड सिस्टम से होगी हर टूरिस्ट सर्विस प्रोवाइडर की पहचान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने एक नई क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली लागू की है। इस पहल के तहत सभी पर्यटन सेवा प्रदाताओं का सत्यापन कर उन्हें यूनिक क्यूआर कोड दिया गया है, जिससे उनकी पहचान तुरंत जांची जा सकेगी।

Pahalgam QR Code System: जम्मू कश्मीर में अधिकारियों ने पहलगाम में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी पर्यटन सेवा प्रदाताओं के लिए एक विशिष्ट क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली शुरू की है। पहलगाम पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के हमले से दहल गया था। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रणाली से वास्तविक और पंजीकृत सेवा प्रदाताओं का आसानी से रियल-टाइम वेरिफिकेशन हो सकेगा, जिसमें व्यापारिक प्रतिष्ठान और बाहरी विक्रेता शामिल हैं।

QR Code-Based ID System Introduced in Pahalgam

पहलगाम में QR कोड-बेस्ड ID सिस्टम शुरू

22 अप्रैल को हुआ था भयावह आतंकी हमला

इस पहल को अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन रिसॉर्ट में आने वाले लोगों का भरोसा वापस लाने के लिए अधिकारियों का एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां पिछले साल 22 अप्रैल को भयावह आतंकी हमला हुआ था। बैसरन मैदान में हुए हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने कहा, "हर सेवा प्रदाता की पुलिस ने ठीक से जांच की है, अधिकारियों ने उसे पंजीकृत किया है और उसे एक विशिष्ट क्यूआर कोड दिया गया है जिसमें उस व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी और अन्य विवरण होगा।"

End of Feed