देश

ड्रोन इंपोर्ट के बदले कैश मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 2.5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया DGCA का अधिकारी

Drone Import Bribery Case: सीबीआई ने एक अन्य निजी कंपनी के लिए ड्रोन आयात की सुविधा प्रदान करने के बदले कथित तौर रिश्वत लेने के मामले में एक प्रमुख कॉरपोरेट समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।

Image

सीबीआई ने रिश्वत लेते अधिकारी को पकड़ा (फाइल फोटो)

Drone Import Bribery Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक अन्य निजी कंपनी के लिए ड्रोन आयात की सुविधा प्रदान करने के बदले कथित तौर पर 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एक प्रमुख कॉरपोरेट समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत माथुर और नागर विमानन महानिदेशालय में 'एयरवर्दीनेस डायरेक्टरेट' के उप महानिदेशक को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार को की गई कार्रवाई में सीबीआई ने ड्रोन आयात में शामिल एक एयरोस्पेस कंपनी से जुड़े माथुर और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के मुख्यालय, नई दिल्ली में 'एयरवर्दीनेस डायरेक्टरेट' के उप महानिदेशक मुदावथ देवुला को गिरफ्तार किया।

CBI ने क्या कुछ कहा

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि आरोपी डीजीसीए के अधिकारी ने कथित तौर पर एक निजी एयरोस्पेस कंपनी के लिए डीजीसीए के पास लंबित आवेदनों की मंजूरी और संबंधित आदेश जारी करने के बदले में निजी व्यक्तियों से अनुचित लाभ की मांग की थी।

CBI ने जब्त की रिश्वत की राशि

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने नई दिल्ली स्थित डीजीसीए मुख्यालय में एयरवर्दीनेस डायरेक्टरेट के उप महानिदेशक को एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि के साथ 2.5 लाख रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया। रिश्वत की पूरी राशि भी जब्त कर ली गई है।

बयान में कहा गया है कि सीबीआई ने दिल्ली में चार स्थानों पर आरोपी अधिकारी और अन्य निजी व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली और इस दौरान 37 लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ सोने और चांदी के सिक्के और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

सीबीआई की ओर से दाखिल प्रतिक्रिया के मुताबिक, यह मामला एक विश्वसनीय सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि देवुला ने कथित तौर पर विभिन्न निजी संस्थाओं के साथ मिलीभगत करके अनुमोदन और अनुमतियों के अनुदान से संबंधित मामलों में अनुचित लाभ के बदले में भ्रष्ट और अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं।

प्राथमिकी के मुताबिक, सीबीआई को जानकारी मिली कि माथुर ने 18 मार्च को देवुला से संपर्क कर एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड के ड्रोन आयात से संबंधित कुछ आवेदनों की स्थिति के बारे में पूछताछ की थी। इसके मुताबिक दो दिन बाद, देवुला ने कथित तौर पर माथुर से शामिल आवेदनों की संख्या के बारे में पूछा, जिस पर माथुर ने पुष्टि की कि एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड से संबंधित तीन आवेदन थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त