यूं ही नहीं भारतीय नौसैनिकों की कतर से हुई घर वापसी, सजा सुनाए जाने से रिहाई तक PM Modi खुद ले रहे थे हर अपडेट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Feb 12, 2024, 04:24 PM IST

Qatar India Navy Officer: दिसंबर में प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई में ‘कॉप 28’ शिखर सम्मेलन के मौके पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्माद अल-थानी से मुलाकात की थी। यह भी पता चला है कि NSA अजीत डोभाल ने भी कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत में भूमिका निभाई थी।

Qatar India Navy Officer: कतर की जेल में बंद आठ भारतीय नौसैनिकों की रिहाई हो चुकी है। इनमें से सात वापस भारत भी लौट आए हैं। भारत लौटने के बाद नौसैनिकों ने केंद्र सरकार का आभार जताया है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना उनकी वापसी संभव नहीं हो पाती। कतर सरकार के इस फैसले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी आभार जताकर कहा है कि देश अपने नागरिकों की रिहाई तथा उनकी घर वापसी को संभव बनाने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करता है।

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ले रहे थे हर जानकारी

हालांकि, इन भारतीय नौसैनिकों की रिहाई इतनी आसान नहीं थी। इसके लिए भारत सरकार ने कूटनीतिक तरीके से कतर में इस मामले को उठाया, साथ ही खुद प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई में कतर के अमीर से मुलाकात की, जिसके बाद सैनिकों की रिहाई का रास्ता खुला। अब विदेश मंत्रालय की ओर से बड़ा बयान जारी किया गया है। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से इस मामले से जुड़े हर अपडेट्स की जानकारी ले रहे थे।

End of Feed