देश

PV Narasimha Rao Bharat Ratna: पीवी नरसिम्हा राव ने आर्थिक सुधारों से बदली थी देश की तस्वीर, अब मिलेगा भारत रत्न

PV Narasimha Rao Bharat Ratna: भारत में आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में जानें जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को केन्द्र सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया था।

Image

पूर्व प्रधानमंत्री रहे पीवी नरसिम्‍हा राव मिलेगा भारत रत्न

Photo : Twitter

PV Narasimha Rao Bharat Ratna: भारत के 9 वें प्रधानमंत्री रहे पीवी नरसिम्‍हा राव का जन्म 28 जून, 1921 को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव करीम नगर में हुआ था। उनका पूरा नाम पामुलापार्ती वेंकट नरसिम्‍हा राव था। पीवी नरसिम्‍हा राव राजनीति के अलावा कला, साहित्‍य, संगीत में माहिर थे। उन्हें भाषाओं में अधिक रूचि थी। वे अपनी बोलचाल में विभिन्न भाषाओं का प्रयोग करते थे। 23 दिसंबर 2004 को नरसिम्‍हा राव का निधन हो गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्‍हा राव को भारत रत्न

अब पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्‍हा राव को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा। इसकी जानकारी आज पीएम मोदी ने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए ट्वीट किया कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था।

पीवी नरसिम्‍हा राव ने आर्थिक विकास के युग को दिया था बढ़ावा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था, जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article