पुष्पा एक्टर Allu Arjun को 14 दिन की जेल, नामपल्ली कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 'अभिनेता'

Allu Arjun Arrest: पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है। नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यानी उन्हें 14 दिन जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। कोर्ट ने यह कार्रवाई संध्या थियेटर भगदड़ केस में की है, इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी।

Allu Arjun Arrest: पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है। नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यानी उन्हें 14 दिन जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। कोर्ट ने यह कार्रवाई संध्या थियेटर भगदड़ केस में की है। भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। हैदराबाद पुलिस ने इस ममाले में आज (शुक्रवार) ही अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था।

Allu Arjun arrested

अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की जेल।

बता दें, हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। इस मामले में अल्लू अर्जुन ने पहले हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने 11 दिसंबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर महिला की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था। हालांकि, आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed