कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से पंजाब पुलिस ने की पूछताछ; जानिए आखिर क्या है माजरा

Punjab: पंजाब पुलिस ने राज्य में बम होने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से पूछताछ की। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में दावा किया था, 'मुझे पता चला है कि 50 बम पंजाब पहुंच चुके हैं। इनमें से 18 फट चुके हैं और 32 अभी फटने बाकी हैं।'

Punjab Police Interrogate Pratap Singh Bajwa: पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा से उनके उस कथित बयान को लेकर रविवार को पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'पंजाब में 50 बम पहुंचे हैं, जिनमें से 18 फट गए हैं।' राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाजवा के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि न तो पंजाब पुलिस के खुफिया कार्यालय और न ही किसी केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने ऐसी कोई जानकारी साझा की है।

Punjab Police Interrogate Pratap Singh Bajwa

क्या बढ़ने वाली है प्रताप सिंह बाजवा की मुश्किलें।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के किस बयान पर मचा कोहराम?

सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर बाजवा के बयान का उद्देश्य केवल दहशत फैलाना है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में दावा किया था, 'मुझे पता चला है कि 50 बम पंजाब पहुंच चुके हैं। इनमें से 18 फट चुके हैं और 32 अभी फटने बाकी हैं।'

End of Feed