Punjab Panchayat Polls: पंजाब में पंचायत चुनावों की घोषणा, जानें कब होगी वोटिंग

Punjab Panchayat Polls: राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। आम ग्राम पंचायतों, जिला परिषदों और ब्लॉक समितियों के चुनाव अक्टूबर में होंगे।

Punjab Panchayat Polls: पंजाब में पंचायत चुनावों की घोषणा की गई। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। आम ग्राम पंचायतों, जिला परिषदों और ब्लॉक समितियों के चुनाव अक्टूबर में होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि आम ग्राम पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे।

voting

सांकेतिक फोटो।

सुबह आठ बजे से डाले जाएंगे वोट

बता दें कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। चुनाव के लिए नामांकन 27 सितंबर से शुरू होगा और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर होगी। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि राज्य में कुल 13237 ग्राम पंचायतें हैं। राज्य में 19110 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कुल पंजीकृत मतदाता 13397932 हैं। मतदान मतपेटियों के माध्यम से होगा।

End of Feed