Punjab Local body election result Updates 2026: पंजाब में हुए नगर निकाय चुनावों को नतीजे शुक्रवार को आए। राज्य में 26 मई को हुए मतदान के दौरान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस बार चुनाव में 8 नगर निगम 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों सहित कुल 103 नगर निकायों के लिए वोट डाले गए थे। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी निगरानी भी रखी जाएगी ताकि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग सपूरी हो सके। निकाय चुनावों को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी,कांग्रेस,भाजपा और शिरोमणि अकाली दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
पंजाब निकाय चुनाव रिजल्ट 2026।
पंजाब निकाय चुनाव रिजल्ट 2026 Updates
आप- 630कांग्रेस- 215
अकाली दल- 175
बीजेपी- 52
अन्य- 214
- गिद्दड़बाहा में राजा वडिंग को बड़ा झटका
- गिद्दड़बाहा 19 में से 12 वार्डो में जीती AAP
बठिंडा में AAP को 10 सीटें, 5 निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत
बठिंडा जिले के अलग-अलग नगर निकायों से कुल 8 AAP उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। इसमें बठिंडा नगर निगम से एक उम्मीदवार भी शामिल है। वहीं अलग अलग वार्डों से अब तक 5 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 2 AAP उम्मीदवारों को जीत मिली है।
SAD को बठिंडा के 13 वार्डों में मिली जीत
अब तक आए नतीजों में SAD ने बठिंडा जिले की अलग-अलग नगर पालिकाओं में 13 वार्ड जीत लिए हैं। अकाली उम्मीदवारों ने कोट शमीर से 3, संगत से 3, मलुका से 2, मेहराज से 2 और मौड़, लेहरा मोहब्बत और कोटफत्ता निकायों से 1-1 वार्ड जीता है।
पंजाब निकाय चुनाव 2026 रिजल्ट: कौन कितनी सीटों पर आगे
आप-63कांग्रेस-01
अकाली दल-09
अन्य-07
भवानीगढ़ में कांग्रेस और अकाली दल का खाता खुला
भवानीगढ़ के वार्ड नंबर एक से कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं वार्ड नंबर 2 से अकाली दल ने जीत हासिल की है।
अमृतसर जिले में कौन कहां से निर्विरोध जीता?
जंडियाला गुरु, वार्ड 6 – अमानबीत कौर
जंडियाला गुरु, वार्ड 9 – मनजिंदर सिंह
मजीठा, वार्ड 6 – उदय सिंह
मजीठा, वार्ड 13 – रूपा
रैय्या, वार्ड 2 – सरबजीत सिंह मान
रैय्या, वार्ड 4 – संजीव कुमार
रैय्या, वार्ड 7 – नीलम रानी
रैय्या, वार्ड 8 – राजिंदर रिखी
रैय्या, वार्ड 9 – ज्योति बाला
रैय्या, वार्ड 10 – सुखदेव सिंह
रैय्या, वार्ड 11 – रिम्पी भंडारी
रैय्या, वार्ड 12 – विशाल कुमार
दोपहर बाद चुनाव परिणाम की स्थिति हो जाएगी साफ
राज्यभर में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर राजनीतिक दलों के समर्थकों और उम्मीदवारों की हलचल तेज है। आयोग का अनुमान है कि दोपहर तक अधिकांश निकायों की तस्वीर साफ हो जाएगी। 26 मई को हुए मतदान में इस बार वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनावों के मुकाबले कम दर्ज किया गया था।
