देश

'क्या रेड में एक रुपया भी मिला?' पंजाब कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के घर ईडी की कार्रवाई पर AAP का केंद्र पर निशाना

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई लुधियाना स्थित उनके आवास से शुरू हुई, जहां सुबह ही ED की टीम पहुंच गई। इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के नोताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Image

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड पड़ी।

Photo : Twitter

ED Raids Punjab Cabinet Minister Sanjeev Arora: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई पंजाब के लुधियाना स्थित उनके आवास पर की गई, जहां सुबह-सुबह ED की टीम पहुंची। रेड के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अरोड़ा के घर के अलावा उनके अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

ईडी की इस कार्रवाई पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने केंद्र सराकर पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, :आम आदमी पार्टी के नेता के यहां तीन दिन में ये दूसरी ED की रेड है। क्या प्रधान मंत्री जी बतायेंगे कि अभी तक “आप” नेताओं के यहां जो इतनी सारी अनगिनत रेड की हैं, उनमे कितना काला पैसा मिला? एक रुपया भी मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप केवल सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं।"

यह एक स्पष्ट पैटर्न है: सौरव भारद्वाज

पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ के घर पर पड़े ईडी के छापे पर आप नेता सौरव भारद्वाज ने टिप्पणी की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ब्रेकिंग न्यूज़: ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोरा के घर पर छापा मारा है। यह एक स्पष्ट पैटर्न है। भाजपा राज्य चुनावों की तैयारी इसी तरह शुरू करती है।"

यह तानाशाही का ऐलान है: अनुराग ढांडा

इसके अलावा आप नेता अनुराग ढांडा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ तीन दिनों के भीतर ईडी की यह दूसरी छापेमारी है। अब ईडी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोरा के आवास पर छापा मारा है। मोदी सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। अब वे लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन करने का दिखावा भी नहीं कर रहे हैं; उन्होंने खुलेआम तानाशाही का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में ईडी जो भी करे, फिर तो सब ठीक है।"

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की चल रही जांच

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। ईडी, इन मामलों से जुड़े दस्तावेज और लेन-देन की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी पहले से ही इस मामले में कुछ इनपुट जुटा रही थी, जिसके बाद अब छापेमारी की कार्रवाई की गई है। फिलहाल, ईडी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है और छापेमारी अभी जारी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article