Punjab Governor Resigns : पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को इस्तीफा भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिए गए अपने इस्तीफे पत्र में बनवारी लाल ने लिखा है कि निजी कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।
