punjab cm health news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुक्रवार को हृदय संबंधी कुछ जांच (punjab cm health latest news) की गई और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। मान मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।मुख्यमंत्री की जांच कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत 'पूरी तरह से स्थिर' है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हेल्थ पर डॉक्टरों ने दिया अपडेट
मान को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए बुधवार देर रात फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।फोर्टिस अस्पताल द्वारा शुक्रवार शाम को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में हृदय रोग विभाग के निदेशक और प्रमुख डॉ. आर के जसवाल ने कहा कि उन्होंने मान की हृदय संबंधी कुछ जांच की हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बयान में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चिकित्सक आगे का निर्णय लेंगे।'
गौर हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि सीएम मान को बुधवार देर रात तीन बार बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आम आदमी पार्टी (AAP) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी गहन जांच की जा रही है।'
अकाली दल और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मान और AAP पर निशाना साधा
सूत्रों ने बताया कि सीएम मान नियमित जांच के लिए आए थे और उनकी हालत ठीक है। सीएम मान की हालत के बारे में आप या पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, वहीं अकाली दल और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री मान और आप पर निशाना साधा था। साथ ही मांग की थी कि वे उनके ठिकाने और बीमारियों के बारे में बताएं।
