क्या है 2015 का बेअदबी मामला जिसमें राम रहीम को लगा झटका, कितनी बढ़ेंगी मुश्किलें?

पिछले लंबे समय से सिख संगत राम रहीम के खिलाफ बेअदबी मामले में केस चलाने की मांग कर रही थी। अब बेअदबी और इससे जुड़े केस में और तेजी आएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2015 के बेअदबी मामलों में मान सरकार ने दी गुरमीत राम रहीम के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी
  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक हटाने के बाद फैसला
  • फैसले से राम रहीम की मुश्किलों में और बढ़ोतरी, पहले ही हत्या मामले में जेल में काट रहा है सजा

Gurmeet Ram Rahim: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साल 2015 के बेअदबी मामलों में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के खिलाफ मुकदमा चलाने की सोमवार को मंजूरी दे दी। मान सरकार का ये फैसला 18 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक हटाने के बाद आया है। इस फैसले से राम रहीम की मुश्किलों में और बढ़ोतरी होगी जो पहले ही हत्या मामले में जेल में सजा काट रहे हैं।

Ram Rahim.

गुरमीत राम रहीम

पिछले लंबे समय से सिख संगत राम रहीम के खिलाफ बेअदबी मामले में केस चलाने की मांग कर रही थी। अब बेअदबी और इससे जुड़े केस में और तेजी आएगी। चार दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्टे हटाया था।

End of Feed