राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब की मान सरकार ने बेअदबी मामलों में दी मुकदमा चलाने की अनुमति

Gurmeet Ram Rahim: पंजाब की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मान सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बेअदबी के तीन मामलों में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।

Gurmeet Ram Rahim: पंजाब की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मान सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बेअदबी के तीन मामलों में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। मान सरकार का ये फैसला 18 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक हटाने के बाद आया है।

Ram Rahim

राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं।

बता दें, लंबे समय से सिख संगत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ केस चलाने की मांग कर रही थी, जिसके बाद मान सरकार ने 2015 के बेअदबी मामलों में उसके खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है। इससे राम रहीम के खिलाफ चल रही जांच में और भी तेजी आएगी। बात दे, 4 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्टे हटा लिया था।

End of Feed