Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब की भगवंत सरकार में फेरबदल, 5 नए मंत्रियों की हुई एंट्री

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब सरकार में फेरबदल होने से पहले चेतन सिंह जौरामाजरा, अनमोल गगन मान, बलकार सिंह,और ब्रह्म शंकर जिम्पा को मान मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब मंत्रिमंडल में अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं
  • पांच मंत्रियों के शामिल होने से यह संख्या 16 हो गई है
  • पहले मान सरकार की कैबिनेट में 15 मंत्री थे

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब कैबिनेट में सोमवार को फेरबदल हुआ और पांच नए विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली। भगवंत मान सरकार के 4 मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आज नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। राज्य में 30 माह से सत्तारूढ़ आप सरकार के मंत्रिमंडल में यह चौथा फेरबदल है।

End of Feed