Punjab BJP Chief Sunil Jakhar Resign News: पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ऐसी खबरें हैं कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, पार्टी की तरफ से ऐसी खबरों का खंडन किया गया है। उधर, सुनील जाखड़ की भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वह रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्री बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं।
सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरें ऐसे सम पर सामने आई हैं, जब पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है और अक्टूबर में हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा को दोनों राज्यों में बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, भाजपा ने इसे विपक्ष का प्रोपेगेंडा बताया है।
भाजपा ने किया इस्तीफे का खंडन
भारतीय जनता पार्टी ने सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है। पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि सुनील जाखड़ के इस्तीफा देने की सारी खबरें आधारहीन और गलत हैं। सुनील जाखड़ पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और अपना काम कर रहे हैं। विपक्षी दलों की ओर से उनके इस्तीफे का प्रोपेगेंडा फैलाया गया है।
