देश

WFI Elections: फिलहाल नहीं होंगे डब्ल्यूएफआई के चुनाव, HC ने वोटिंग से एक रोज पहले लगा दी रोक

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 11, 2023, 07:27 PM IST

WFI Elections: दरअसल, इस चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर चार (एक महिला भी), वरिष्ठ उपाध्य पद के लिए तीन, महासचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो और कार्यकारी सदस्य के लिए नौ लोग मैदान में हैं। जानकारी के मुताबिक, कुल 15 पोस्ट्स के लिए 30 कैंडिडेट्स ने पर्चा भरा है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

WFI Elections: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव फिलहाल नहीं होंगे। शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इन इलेक्शंस पर अपने अगले आदेश तक स्टे (रोक) लगा दिया। कोर्ट ने यह रोक ऐसे वक्त पर लगाई है, जब एक रोज बाद यानी 12 अगस्त, 2023 को इन चुनावों के लिए मतदान होना था।

स्टे के पीछे की पूरी कहानी क्या है?

चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय सिंह ने नॉमिनेशन भरा था, जिसके नामांकन पर मामला कोर्ट की चौखट तक पहुंचा। उन्हें कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का नजदीकी बताया गया, जो कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का फिलहाल सामना कर रहे हैं।

पहलवान बजरंग पूनिया के साथ कुछ और रेसलर्स ने उनके नॉमिनेशन पर आपत्ति जताई थी। वे लोग इस सिलसिले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिले थे। हालांकि, प्रदर्शनकारी पहलवान अध्यक्ष पोस्ट के लिए दावा करने वाली इकलौती महिला कैंडिडेट अनीता श्योराण (राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता) को सपोर्ट करते नजर आए हैं। वह बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न केस में गवाह भी हैं।

...तो इतने लोग हैं इस चुनावी मैदान में

दरअसल, इस चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर चार (एक महिला भी), वरिष्ठ उपाध्य पद के लिए तीन, महासचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो और कार्यकारी सदस्य के लिए नौ लोग मैदान में हैं। जानकारी के मुताबिक, कुल 15 पोस्ट्स के लिए 30 कैंडिडेट्स ने पर्चा भरा है।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article