देश

Pune Mosquito Tornado: पुणे में दिखा मच्छरों का बवंडर, देखिए हैरान कर देने वाला वीडियो

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 12, 2024, 08:48 PM IST

Pune Mosquito Tornado: पुणे के निवासी मच्छरों के इस बवंडर को देखकर खौफ में हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुणे में मच्छरों का यह बवंडर मुठा नदी के ऊपर देखा गया है।

Image

पुणे में नदी के ऊपर मच्छरों का बवंडर

Photo : ANI

Pune Mosquito Tornado: आपने बवंडर के बारे में सुना होगा, हवा का बवंडर, जो अपने साथ सबकुछ उखाड़ ले जाता है, लेकिन पुणे में एक अजीब तरीके का ही बवंडर दिखा है, मच्छरों का बवंडर। पुणे से जो वीडियो सामने आया वो काफी डरावना है। एक साथ लाखों मच्छरों को उड़ते हुए कैमरे में कैद किया गया है।

मुठा नदी के ऊपर मच्छरों का बवंडर

पुणे के निवासी मच्छरों के इस बवंडर को देखकर खौफ में हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुणे में मच्छरों का यह बवंडर मुठा नदी के ऊपर देखा गया है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मौसम के कारण प्रजनन में मदद

पुणे के केशवनगर और खराड़ी इलाकों में असामान्य रूप से ये मच्छरों का बवंडर देखा गया। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्लभ घटना के लिए पुणे में हाल की मौसम की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसके कारण लाखों की संख्या में मच्छर पैदा हो गए हैं। कहा जा रहा है कि ये मच्छर वहां से तब निकले जब मुठा नदी में जलस्तर बढ़ गया। जिसने बाद में बवंडर का रूप ले लिया।

सवालों के घेरे में नगर निगम

मच्छरों के बवंडर को देखने के बाद पुणे नगर निगम सवालों के घेरे में हैं। पुणे जैसी सिटी में इतनी बड़ी संख्या में मच्छरों का पैदा होना, उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें