Pune Helicopter Crash: पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों को आई गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती

Pune Helicopter Crash महाराष्ट्र के पुणे जिले के पौड गांव के पास एक निजी विमानन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा किन कारणों से हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे के समय में हेलीकॉप्टर में कैप्टन समेत चार लोग सवार थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश
  • हेलीकॉप्टर में चार लोग थे सवार
  • पुणे के पौड गांव के पास क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

Pune Helicopter Crash: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पौड गांव के पास एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का था। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था, हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे।

Pune Helicopter Crash

पुणें में बड़ा हादसा, मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश

मुंबई से हैदराबाद जा रहा था हेलीकॉप्टर

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि निजी हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था, जिसमें 4 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के घायल होने की जांच की जा रही है। बाद में उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार 4 लोगों में से कैप्टन को चोटें आईं हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।

End of Feed