शतक लगा चुका ISRO अगले मिशन के लिए तैयार, इस दिन होगी लॉन्चिंग; इसरो प्रमुख ने भगवान से मांगा आशीर्वाद

ISRO 101th Launch: इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने शुक्रवार को तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएसएलवी-सी61 के साथ यह 101वां मिशन इसरो के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा, जो भारत की सभी मौसमों में पृथ्वी प्रेक्षण क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा और अंतरिक्ष आधारित समाधानों के प्रति देश की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

ISRO 101th Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन (V. Narayanan) ने शुक्रवार को तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)-सी61/ईओएस-09 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए आशीर्वाद मांगा।

ISRO Mission

इसरो का ईओएस मिशन (फाइल फोटो: @ISRO)

EOD मिशन कब होगा लॉन्च

पीएसएलवी-सी61 का प्रक्षेपण 18 मई को प्रातः 5.59 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। इसे आप इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। शुक्रवार की सुबह अतिविशिष्ट श्रेणी के लोगों (VIP) के लिए दर्शन के दौरान नारायणन ने अनुष्ठान में भाग लिया और भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में पीएसएलवी-सी61 का एक लघु मॉडल रखा।

End of Feed