वक्फ कानून पर तालकटोरा स्टेडियम में मुस्लिम संगठनों का विरोध, शामली-मेरठ, मुरादाबाद से पहुंचे प्रदर्शनकारी

Waqf Amendmend Act : प्रदर्शन में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड (AIMPLB) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM हिस्सा ले रही है। यहां मौलाना अरशद, महमूद मदनी सहित विपक्षी दलों के नेता भी आने वाले हैं। बताया गया कि राजद नेता मनोज झा, सपा सांसद मोहिउल्लाह नदवी जैसे विपक्ष के नेता यहां आएंगे।

Waqf Amendmend Act : दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने मंगलवार को एक बड़ा विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। इस विरोध प्रदर्शन में देश भर के मुस्लिम नेता, मौलवी और मुस्लिम जुटे हैं। इस प्रदर्शन में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड (AIMPLB) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM हिस्सा ले रही है। यहां मौलाना अरशद, महमूद मदनी सहित विपक्षी दलों के नेता भी आने वाले हैं। बताया गया कि राजद नेता मनोज झा, सपा सांसद मोहिउल्लाह नदवी जैसे विपक्ष के नेता यहां आएंगे और इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देंगे। मुस्लिम संगठन वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बजट सत्र के दौरान मुस्लिम संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।

Talkatora Stadium

तालकटोरा स्टेडियम में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन।

स्टेडियम में प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली, शामली, मेरठ, मुरादाबाद और नोएडा से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हमने अपनी बात रखी है। हमारी बात सुनी जा रही है।

End of Feed