देश

मुंबई-मॉरीशस उड़ान MK-749 में आई दिक्कत, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हुए परेशान; एयर मॉरीशस ने फ्लाइट की रद्द

Mumbai-Mauritius Flight: मुंबई से मॉरीशस जाने वाली एयर मॉरीशस की उड़ान एमके-749 में कई बच्चों और एक 78 वर्षीय यात्री को यात्रा के दौरान खराब एयर कंडीशनिंग सिस्टम के कारण सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया है और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Image

एयर मॉरीशस की फ्लाइट में आई दिक्कत, यात्री हुए परेशान

Photo : Times Now Digital

Mumbai-Mauritius Flight: मुंबई से मॉरीशस जाने वाली एयर मॉरीशस की उड़ान एमके-749 में कई बच्चों और एक 78 वर्षीय यात्री को यात्रा के दौरान खराब एयर कंडीशनिंग सिस्टम के कारण सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, एयर मॉरीशस की मुंबई से मॉरीशस उड़ान एमके-749 में कई बच्चों और एक 78 वर्षीय यात्री को सांस लेने में समस्या हो गई क्योंकि विमान में एसी काम नहीं कर रहे थे। फ्लाइट को आज सुबह 4:30 बजे उड़ान भरनी थी। यात्री सुबह 3.45 बजे विमान में चढ़े लेकिन विमान के इंजन में खराबी आ गई। यात्री 5 घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर रहे और उन्हें उतरने की अनुमति नहीं दी गई। उड़ान अब रद्द कर दी गई है और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

क्या है पूरा मामला

मुंबई से मॉरीशस के लिए उड़ान एमके 749 एयर मॉरीशस सुबह 4:30 बजे रवाना होनी थी। यात्री 3.45 बजे विमान में चढ़े। विमान के इंजन में समस्या आ गई है, जिसके कारण से यात्री पिछले 5 घंटों से विमान के अंदर ही बंद रहे हैं और उन्हें बाहर नहीं निकाला गया। विमान में सवार 78 वर्षीय यात्री बनुदत्त बूलाउकी को सांस लेने में दिक्कत हो गई क्योंकि एसी काम नहीं कर रहे हैं और वह विमान के पीछे लेटे रहे। हवाई अड्डे की हेल्पलाइन और एयर मॉरीशस से संपर्क किया गया है लेकिन कुछ नहीं हुआ। एक यात्री के मुताबिक, फ्लाइट रद्द कर दी गई है और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। घटना पर एयरलाइन की ओर से बयान का इंतजार है।
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article