क्या 'पाक जासूस' ज्योति मल्होत्रा ​​के ओडिशा के यूट्यूबर से भी थे संबंध, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुरी की महिला हाल ही में पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भी गई थी। उन्होंने कहा, हमें जानकारी मिली है कि ज्योति मल्होत्रा ​​ने पिछले साल पुरी की यात्रा की थी और हम इस तथ्य की पुष्टि कर रहे हैं।

Pak spy Jyoti Malhotra: ओडिशा पुलिस ने पुरी के रहने वाले यूट्यूबर और ज्योति मल्होत्रा के बीच कथित संबंधों की जांच शुरू कर दी है, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुरी के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ‘ट्रैवल विद जेओ’ नामक यूट्यूब चैनल संचालित करने वाली हरियाणा के हिसार की निवासी ज्योति मल्होत्रा सितंबर 2024 में जब पुरी आई थी तब यहां की एक महिला यूट्यूबर से संपर्क किया था।

Jyoti Malhotra

ज्योति मल्होत्रा

ज्योति मल्होत्रा पर गंभीर आरोप

ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर और 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं। वह कथित तौर पर दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी कर्मचारी के संपर्क में थी। पाकिस्तानी उच्चायोग के उक्त अधिकारी को 13 मई को भारत ने कथित तौर पर जासूसी में संलिप्त होने के कारण निष्कासित कर दिया गया था।

End of Feed