प्रियंका गांधी की सियासी पारी का आगाज, वायनाड में राहुल के साथ रोड शो के बाद दाखिल किया नामांकन

प्रियंका गांधी अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मंगलवार को वायनाड पहुंच गए थे। आज राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेता वायनाड पहुंच गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीतिक पारी की शुरुआत होगी
  • प्रियंका वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगी
  • राहुल गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली में जीत के बाद वायनाड सीट खाली की

Priyanka Gandhi nomination: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 13 नवंबर को होने वाले वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही वायनाड से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत भी कर दी। वायनाड उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में रायबरेली में जीत हासिल करने के बाद सीट खाली कर दी थी। प्रियंका गांधी ने यहां राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रोड शो शुरू करने के बाद नामांकन भरा।

Priyanka And Rahul Gandhi

वायनाड में प्रियंका-राहुल का रोड शो

प्रियंका का रोड शो

रोड शो के दौरान प्रियंका के पति रॉबर्ट वाद्रा, कांग्रेस और आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता खुले वाहन में उनके साथ थे। वाहन में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से पार्टी के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद थे। जैसे-जैसे रोड शो आगे बढ़ा, प्रियंका और राहुल ने भारी भीड़ की ओर हाथ हिलाया और एक छोटी बच्ची को गाड़ी में भी बिठाया। बच्ची कुछ देर उनके साथ रही। वाहन के आगे, साथ और पीछे चल रहे यूडीएफ कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने राहुल गांधी और प्रियंका के पक्ष में नारे लगाए। सुबह से प्रतीक्षा कर रहे यूडीएफ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के आम लोगों ने प्रियंका और राहुल गांधी की तस्वीरों, पार्टी के रंगों वाले गुब्बारों से और ढोल बजाकर उनका स्वागत किया।

End of Feed