प्रियंका गांधी ने हिमंत सरकार के खिलाफ 20 सूत्रीय 'आरोपपत्र' किया जारी, सिंडिकेट राज का लगाया आरोप

Assam Elections 2025: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गुवाहाटी में असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार के खिलाफ 20 सूत्री 'आरोपपत्र' जारी किया। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय असम दौरे पर हैं।

Assam Elections 2025: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गुवाहाटी में भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार के खिलाफ 20 सूत्री 'आरोपपत्र' जारी किया, जिसमें राज्य प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

Priyanka Gandhi

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अनुसार, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई की अध्यक्षता में बनी समिति ने यह आरोपपत्र तैयार किया है, जिसे गुवाहाटी के मणवेंद्र शर्मा कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में जारी किया गया।

End of Feed