प्रियंका गांधी ने की गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ, वायनाड त्रासदी को गंभीर प्रकृति आपदा घोषित करने पर कह दी ये बड़ी बात

Wayanad: केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से केरल के वायनाड भूस्खलन त्रासदी को गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित कर दिया है। वहीं, वनायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लिया गया यह फैसला निश्चित रूप से सही दिशा में उठाया गया कदम है।

Wayanad: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वायनाड त्रासदी को गंभीर प्रकृति की आपदा के रूप में वर्गीकृत करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने रेखांकित किया कि यह कदम पुनर्वास प्रयासों में मदद करेगा और आवश्यक धन के त्वरित आवंटन का आह्वान किया। एक्स पर अपने पोस्ट में वायनाड सांसद ने केंद्र के फैसले को सही दिशा में एक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि अमित शाह जी ने आखिरकार वायनाड त्रासदी को गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित करने का फैसला लिया है। इससे पुनर्वास की ज़रूरत वाले लोगों को काफ़ी मदद मिलेगी और यह निश्चित रूप से सही दिशा में उठाया गया कदम है। अगर इसके लिए जल्द से जल्द पर्याप्त धनराशि आवंटित की जा सके तो हम सभी आभारी होंगे।

Wayanad

वायनाड त्रासदी को गंभीर प्रकृति आपदा किया गया घोषित

वायनाड त्रासदी में गई थी 300 से अधिक लोगों की जान

इससे पहले, केंद्र ने केरल राज्य को सूचित किया कि वायनाड जिले में मेप्पाडी भूस्खलन आपदा को अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए गंभीर प्रकृति की आपदा माना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि वायनाड जिले में मेप्पाडी भूस्खलन आपदा की तीव्रता और परिमाण को ध्यान में रखते हुए, इसे अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (IMCT) ने सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए गंभीर प्रकृति की आपदा माना है। यह संदेश केरल कांग्रेस इकाई ने 30 दिसंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। केरल कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत अनुरोध के बाद, केंद्र ने वायनाड में मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन को गंभीर प्रकृति की आपदा के रूप में वर्गीकृत किया है।

End of Feed