देश

VIDEO: 'आज अगर चाणक्य होते वो भी चौंक जाते...', जब प्रियंका गांधी ने अमित शाह पर कहा कुछ ऐसा, संसद में गूंजे जोरदार ठहाके

Priyanka Gandhi Amit Shah Chankya Statement: प्रियंका गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चर्चा असल में महिला आरक्षण नहीं बल्कि राजनीतिक रणनीति से जुड़ी है। उन्होंने बिल के ड्राफ्ट में नई जनगणना के प्रावधान के गायब होने पर सवाल उठाए और तंज कसते हुए कहा कि अगर चाणक्य आज जीवित होते तो वे भी हैरान हो जाते।

Image

संसद में चाणक्य का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज। ANI

Photo : ANI

Priyanka Gandhi Amit Shah Chankya Statement: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम 2023 बृहस्पतिवार से लागू हो गया। वहीं इस मामले पर लोकसभा में गुरुवार को जबरदस्त बहस हुई। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस बिल पर अपनी बात रखी। चर्चा के दौरान उन्होंने अमित शाह को लेकर एक ऐसी बात कही, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है।

दरअसल, उन्होंने कहा कि आज की बहस वास्तव में महिला आरक्षण पर नहीं, बल्कि राजनीतिक चालाकी पर है। प्रियंका ने बिल के ड्राफ्ट का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने पूरा प्रारूप पढ़ा है। इसमें सबसे पहले लिखा है कि महिला आरक्षण 2029 तक लागू होगा, हम इससे सहमत हैं। दूसरा, सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाई जाएगी और इसके लिए परिसीमन आयोग बनेगा जो 2011 की जनगणना को आधार बनाएगा।

प्रियंका ने अमित शाह पर कसा तंज

इसी बीच उन्होंने कहा कि उन्होंने याद दिलाया कि 2023 के मूल बिल में नई जनगणना कराने का प्रावधान था, जो इस ड्राफ्ट में गायब है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा, 'अगर आज चाणक्य जिंदा होते तो वे भी चौंक जाते।'

प्रियंका ने बोलते-बोलते अमित शाह की ओर देखा, वह मुस्कुरा रहे थे। इस पर प्रियंका गांधी की भी हंसी छूट गई. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'हंस रहे हैं... गृह मंत्री जी हंस रहे हैं. पूरी तैयारी बना रखी है आपने। आज चाणक्य अगर आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते, आपकी कुटिलता की दाद देते।' उनके इतना कहने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से जमकर ठहाके लगे।

प्रियंका ने सरकार से क्या पूछे सवाल?

वहीं, कांग्रेस सांसद ने कहा कि पुराने आंकड़ों के आधार पर क्यों आगे बढ़ना चाह रही सरकार। जल्दबाजी क्यों। जब तक जातिगत जनगणना नहीं होगी, सभी वर्गों को उचित हिस्सा नहीं मिल सकता है। इसे ध्यान से देखें तो इसमें साफ राजनीति की बू आती है।'

प्रियंका गांधी ने विधेयकों की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इसलिए घबरा रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि नई जनगणना में पिछड़े वर्ग के असल आंकड़ें सामने आ जाएंगे, फिर उसके अनुपात से आरक्षण देना पड़ेगा। प्रियंका ने जोर देकर कहा कि 2023 में मोदी सरकार ने जब यह बिल पास किया तो कांग्रेस ने उसका पूरा समर्थन किया था। लेकिन आज कांग्रेस बिल का समर्थन नहीं करेगी।

परिसीमन में दक्षिण राज्यों को नुकसान नहीं: अमित शाह

वहीं, इस बहस में हिस्सा लेते हुए अमित शाह ने कहा, "दक्षिण के राज्यों को परिसीमन में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण की सीटों की संख्या कम होने को लेकर एक नरेटिव बनाया जा रहा है, भ्रम फैलाया जा रहा है।"

अमित शाह ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के बाद कर्नाटक की 28 सीटें बढ़कर 42 हो जाएंगी। तमिलनाडु की सीटें भी 39 से बढ़कर 59 हो जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने बताया कि इस तरह से पूरे दक्षिण भारत की लोकसभा सीटें 139 से बढ़कर 195 हो जाएंगी।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि हमने डीलिमिटेशन कमीशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि KG के बच्चे को भी समझ में आए ऐसे समझाऊंगा, बस कल धैर्य रखना।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article