PM Modi in Loksabha: प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज देश में यह जज्बा पैदा हुआ है कि अगले 25 वर्ष में भारत एक विकसित देश बनाने का सपना पूरा करना है उन्होंने 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के अंतिम दिन सदन में यह भी कहा कि अगली लोकसभा में कामकाज की 100 प्रतिशत उत्पादकता का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री ने 17वीं लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, महिला आरक्षण कानून बनाने, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने, नए आपराधिक कानूनों समेत कई विधेयकों के पारित होने का उल्लेख किया।
पीएम मोदी ने कहा कि 7वीं लोकसभा कई महत्वपूर्ण फैसलों की गवाह रही है
पीएम ने कहा कि अनेक पीढ़ियों ने एक संविधान का सपना देखा, लेकिन हर पर संविधान में एक दरार दिखाई देती थी, इसी सदन ने धारा 370 हटाकर उसका पूर्ण प्रकटीकरण किया जिन जिन महापुरुषों ने इसका सपना देखा वो जरूर हमको बधाई देते होंगे।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद नासूर बन गया था देश के सीने पर गोलियां चलाते थे ,देश के होनहार आतंकवाद के बलि चढ़ जाते थे ,हमने कड़े कानून बनाये आतंकवाद के खिलाफ।
मोदी ने कहा, 'सदन ने अनुच्छेद 370 हटाया जिससे संविधान का पूर्ण रूप से प्रकटीकरण हुआ...संविधान निर्माताओं की आत्मा हमें जरूर आशीर्वाद दे रही होगी।'प्रधानमंत्री ने कहा, 'इस कार्यकाल में परिवर्तनकारी सुधार हुए, 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव इनमें नजर आती है।' उन्होंने कहा, '17वीं लोकसभा की कार्य उत्पादकता 97 प्रतिशत रही, मुझे विश्वास है कि हम 18वीं लोकसभा में शत प्रतिशत की उत्पादकता रहने का संकल्प लेंगे।'
देश को संसद का नया भवन प्राप्त हुआ
मोदी का कहना था कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान देश के हर राज्य ने भारत के सामर्थ्य और अपने प्रदेश की खूबी विश्व के सामने रखी जिसका असर आज भी है तथा 'पी-20' के माध्यम से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया ।
उन्होंने संसद के नए भवन का निर्माण करवाने का निर्णय लेने का श्रेय लोकसभा अध्यक्ष बिरला को देते हुए कहा कि उसी का परिणाम है कि देश को संसद का नया भवन प्राप्त हुआ।
