PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर में रोड शो किया, 1998 बम धमाके के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2024, 11:16 PM IST

PM Modi Road Show: पीएम मोदी ने एक खुले वाहन में अपना रोड शो शुरू किया, सड़क के दोनों ओर जमा हुए लोगों ने उन पर फूल बरसाए और उनके समर्थन में नारे लगाए। रोड शो के दौरान कुछ लोग उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए।

PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए और पारंपरिक संगीत की धुन बजाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने यहां 1998 के सिलसिलेवार बम विस्फोट में मारे गए 58 लोगों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

End of Feed