RSS के हाथों की कठपुतली की तरह बर्ताव कर रहे हैं प्रधानमंत्री...खरगे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 01:50 PM IST

Mallikarjuna Kharge: खरगे ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा इस संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं।

Mallikarjuna Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नया हमला बोला। खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हाथों की कठपुतली की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि संघ और भारतीय जनता पार्टी संविधान को विकृत करने की साजिश रच रहे हैं। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने और संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया।

Kharge

खरगे का पीएम मोदी पर निशाना

खरगे बोले, आरएसएस-भाजपा का संविधान पर हमला

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। खरगे ने कहा, अगर इस देश में कोई संविधान नहीं होता, तो हमारे लिए लोकतंत्र को बचाना संभव नहीं होता। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं और संविधान सभा के सदस्यों ने बहुत प्रयासों के बाद इस देश को संविधान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा इस संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं।

End of Feed