देश

RSS के हाथों की कठपुतली की तरह बर्ताव कर रहे हैं प्रधानमंत्री...खरगे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 01:50 PM IST

Mallikarjuna Kharge: खरगे ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा इस संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं।

Image

खरगे का पीएम मोदी पर निशाना

Mallikarjuna Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नया हमला बोला। खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हाथों की कठपुतली की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि संघ और भारतीय जनता पार्टी संविधान को विकृत करने की साजिश रच रहे हैं। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने और संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया।

खरगे बोले, आरएसएस-भाजपा का संविधान पर हमला

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। खरगे ने कहा, अगर इस देश में कोई संविधान नहीं होता, तो हमारे लिए लोकतंत्र को बचाना संभव नहीं होता। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं और संविधान सभा के सदस्यों ने बहुत प्रयासों के बाद इस देश को संविधान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा इस संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं।

कहा, मोदी आरएसएस के हाथों की कठपुतली

भाजपा द्वारा हमारे स्वायत्त निकायों को एक-एक करके नष्ट करने या कमजोर करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर जब मोदी आरएसएस के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं, तो हमारी न्यायपालिका या हमारी धर्मनिरपेक्षता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता इस मौके पर उपस्थित थे।

खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है, लेकिन भाजपा इस देश की एकमात्र रक्षक होने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि वे देशभक्ति की बात करते हैं और युवाओं को यह दिखा रहे हैं कि केवल वे ही सच्चे देशभक्त हैं, बाकी सभी देशद्रोही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!