बिहार में शुरू हुई 'प्रेशर पॉलिटिक्स', मांझी के बाद अब चिराग पासवान ने भी दिखाए रंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 12:28 PM IST

Bihar Politics: एनडीए में अभी सीट बंटवारा भी नहीं हुआ है लेकिन लोजपा (रामविलास) ने राज्य की 11 लोकसभा सीटों में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रभारियों का ऐलान कर दिया है।

Bihar Politics: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद सहयोगी दलों द्वारा 'प्रेशर पॉलिटिक्स' की शुरुआत हो गई है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी जहां दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं, वहीं लोजपा (रामविलास) ने भी 11 क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव प्रभारी की घोषणा कर, एक तरह से सीटों की दावेदारी पेश कर दी है।

Bihar Politics

बिहार में शुरू हुई प्रेशर पॉलिटिक्स

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' के चार विधायक हैं। मांझी जिस भी गठबंधन में रहे हैं, उनकी पहचान दबाव की राजनीति करने की रही है। एक ओर मांझी मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों की मांग कर रहे हैं, वहीं मंत्रिमंडल में जगह पा चुके हम के नेता संतोष कुमार सुमन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को मिलने भी पहुंचे।

End of Feed