राष्ट्रपति प्रोटोकॉल उल्लंघन: निजी आयोजकों-एयरपोर्ट अथारिटी पर ममता ने फोड़ा ठीकरा; कहा- हमें तो दौरे का पता तक नहीं था

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को जोर देकर कहा कि सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी निजी आयोजकों व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की है, जिसने कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में सूबे की मुखिया ममता बनर्जी ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने इस कुप्रबंधन का सारा ठीकरा निजी आयोजकों और एयरपोर्ट अथारिटी पर फोड़ा है। मामले में ममता बनर्जी ने कहा कि हम राष्ट्रपति के पद और संविधान का सम्मान करते हैं। बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी निजी आयोजकों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की है।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल सरकार को शनिवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमें इसकी सूचना नहीं दी गई थी। सीएम ममता बनर्जी ने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चूंकि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है।

End of Feed