देश

इस साल 17 बच्चों को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

वीर बाल दिवस पर 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 17 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह में 7 श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 7 लड़कों और 10 लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा।

Image

'वीर बाल दिवस' पर 17 बच्चों को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

Photo : PTI

इस साल 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलेंगे। इस साल यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस की जगह वीर बाल दिवस पर दिए जाएंगे। वीर बाल दिवस पर बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 बच्चों को प्रदान करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित होंगे। पीएम मोदी "सुपोषित पंचायत योजना" का उद्घाटन करेंगे।

26 दिसबंर को वीर बाल दिवस

केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि भारत के बच्चों की उपलब्धियों और सामर्थ्य को सम्मानित करने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 17 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह में 7 श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 7 लड़कों और 10 लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों के संघर्ष, उनकी मेहनत और सफलता को सराहने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

पीएम मोदी भी रहेंगे उपस्थित

पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को एक पदक, सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में "सुपोषित पंचायत योजना" का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 3500 बच्चे भाग लेंगे, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण सुरक्षा को मजबूती से बढ़ावा देना है।

26 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस

बीर बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जो सिख इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का मुख्य कारण सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और उनके छोटे भाई पांच साल के बाबा फतेह सिंह की वीरता को सम्मानित करना है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article