राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की दिल्ली मेट्रो की सवारी, वॉयलेट लाइन पर किया सफर, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 04:47 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली मेट्रो में सवारी की। वह केंद्रीय सचिवालय से मेट्रो में सवार हुईं।

President Murmu in Delhi Metro: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली मेट्रो में सवारी की। वह केंद्रीय सचिवालय से मेट्रो में सवार हुईं। इस दौरान अधिकारी उन्हें मेट्रो रूट सहित अन्य अहम जानकारियां देते रहे। सफर के दौरान सुरक्षा के भारी बंदोबस्त रहे।

President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देखें वीडियो

राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुर्मू ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने बताया कि पीले रंग की साड़ी पहने राष्ट्रपति ने मेट्रो ट्रेन की यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर यात्रा की, जो कि कश्मीरी गेट और फरीदाबाद में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच संचालित होती है।

End of Feed